मुझे बताया गया है कि उनका असली नाम असलम है, इसे छिपाना क्यों?: महेश भट्ट पर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा, "मुझे बताया गया है कि...उनका (भट्ट) असली नाम असलम है।" बकौल कंगना, "उन्होंने...अपनी दूसरी पत्नी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया...यह एक खूबसूरत नाम है...इसे छिपाना क्यों?" कंगना ने महेश भट्ट की फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था।