मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी: 'मैंने पायल...' के नेहा के रीमिक्स को पहली बार सुनने पर फाल्गुनी

गायिका फाल्गुनी पाठक ने अपने गाने 'मैंने पायल है छनकाई' को नेहा कक्कड़ द्वारा रीक्रिएट करने पर 'ई-टाइम्स' से कहा है, "मेरी पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी...मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी...ऐसा हो गया था।" फाल्गुनी ने कहा कि उस गाने के वीडियो और पिक्चराइज़ेशन में इतनी मासूमियत थी लेकिन रीमिक्स गाने में उसका पूरा सत्यानाश किया गया है।