मुझे बहुत गोरा या बहुत लंबा होने के कारण रिजेक्ट किया गया: फैशन इंडस्ट्री को लेकर सेलिना

ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक वीडियो कोलाज शेयर किया और लिखा, "मैं 15 साल की उम्र में फैशन इंडस्ट्री में आ गई थी।" उन्होंने बताया, "फिर भी मुझे लगातार ऐसी आलोचनाओं और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, कि मैं या तो बहुत गोरी थी या बहुत पतली थी या लंबी नहीं थी या बहुत लंबी थी।"