मुझे ब्रेस्ट पैड लगाने पड़ते थे, सर्जरी करवाने को कहा गया था: ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने 'मिड-डे' को बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ब्रेस्ट सर्जरी करवाने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "10 साल पहले (फिल्म इंडस्ट्री में) सभी लोग प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेस्ट जॉब, नाक की बनावट में बदलाव करवाते थे...मुझे हमेशा ब्रेस्ट पैड लगाने पड़ते थे।" बकौल समीरा, उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई जिसके लिए वह ईश्वर की शुक्रगुज़ार हैं।