मुझे भी गुवाहाटी से बागी गुट में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उन्हें भी गुवाहाटी से बागी गुट में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था लेकिन वह बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करते हैं इसलिए वहां नहीं गए। वहीं, राउत शुक्रवार को मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे। दरअसल, शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में रुके थे।