inshorts

मुझे भी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था, लोग कहते थे 'तुम मोटी भैंस हो गई हो': गीता कपूर

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बॉडी शेमिंग पर कहा है, "करियर की शुरुआत में मैं इससे परेशान होती थी, डीआईडी के समय फैन मेल आते थे और इतने गंदे व वाहियात किस्म की चीज़ें आती थीं।" उन्होंने कहा, "लोग मुझसे कहते थे 'तुम मोटी भैंस हो गई हो', उस समय मैं बहुत मायूस हो गई थी।"