मुझे मत छुओ, मैं पुरुष हूं: बंगाल में हिरासत में लिए जाते समय महिला पुलिसकर्मी से शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 'नबान्न चलो यात्रा' से पहले नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिए जाते वक्त का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अधिकारी ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, "मुझे मत छुओ। आप एक महिला हो और मैं एक पुरुष हूं।" वहीं, टीएमसी ने वीडियो शेयर कर कहा, "बीजेपी के...56-इंच के मॉडल का पर्दाफाश हो गया।"