अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कहा है कि 1993 में आई उनकी फिल्म 'दलाल' के बाद से उन्होंने जान-बूझकर काम कम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैं परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल्स करना चाहती थी...मुझे महसूस हुआ कि ऐक्टर के रूप में मेरी प्रतिभा को सही से नहीं तराशा गया।" बकौल आयशा, उन्होंने बहुत से टीवी शोज़ भी रिजेक्ट किए थे।