inshorts

मुझे मेरी ही कार में किया गया अगवा, हनी ट्रैप में फंसाया गया: रेप करने के आरोप पर भावसार

प्रोड्यूसर आशीष भावसार ने 21-वर्षीय मॉडल के रेप के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि जबरन वसूली और अपहरण को लेकर उनके द्वारा की गई एफआईआर के बाद उनके खिलाफ एफआईआर हुई। बकौल भावसार, "लड़की और उसके 3 साथियों ने...मुझे हनी ट्रैप में फंसाया...झूठे आरोप लगाने की...धमकी दी, मुझे मेरी ही कार में अगवा किया और...बड़ी रकम ले ली।"