ऐक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर दिवंगत मां अरुणा भाटिया के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "यह तो कभी नहीं चाहा था...लेकिन मुझे यकीन है कि...मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही होंगी!...ज़िंदगी यूं ही चलती रहती है।" बुधवार को अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। अक्षय गुरुवार को 54 साल के हो गए।