मुझे यह फिल्म ऑफर नहीं हुई है: सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा, "मुझे यह फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के निर्माता स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने 'दादा' के ऊपर बन रही बायोपिक के बारे में कुछ नहीं सुना है। मुझे इसके बारे में नहीं पता।"