पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 'ब्यूरोक्रेसी हमारी चप्पल उठाती है, उनकी क्या औकात है?' वाले बयान पर कहा है, "मुझे रंज है कि मैंने संयमरहित भाषा का प्रयोग किया जबकि मेरे भाव अच्छे थे।" उन्होंने कहा, "मैं तो ब्यूरोक्रेसी के बचाव में बोल रही थी...कुछ...निक्कमे नेता अपने निकम्मेपन से बचने के लिए ब्यूरोक्रेसी की आड़ ले लेते हैं।"