मुझे लगता है मैं स्टीरियोटाइप हो गया हूं, उम्मीद है 'विक्रम वेधा' से इसे बदल सकूं: रोहित

अभिनेता रोहित सराफ ने कहा है कि उन्हें लगता है वह स्टीरियोेटाइप हो गए हैं। उन्होंने कहा, "निर्माता...निर्देशक मुझे मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता के रूप में नहीं देखते क्योंकि...उन्होंने मुझे शहरी भूमिकाओं में ही देखा है और उनकी कल्पनाओं में मैं वैसा ही हूं।" बकौल ऐक्टर, "मुझे उम्मीद है...(आगामी फिल्म) 'विक्रम वेधा' से मैं इस इमेज को बदल पाऊंगा।"