मुझे लगा था कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा: होंठ पर 25 टांके लगने को लेकर शाहिद
अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान होंठ पर चोट लगने और करीब 25 टांके आने के बाद उन्हें लगा था कि वह फिर कभी पहले जैसे नहीं दिखेंगे। बकौल शाहिद, चोट के कारण शूटिंग 2 महीने के लिए रोकनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, "मेरे होंठ का एक हिस्सा है...अब भी सुन्न है...यह नहीं हिलता।"