मुझे विश्वास है पटियाला से जीतूंगा, कांग्रेस का पंजाब से सफाया हो जाएगा: अमरिंदर सिंह

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मैं पटियाला जीतूंगा। मुझे लगता है हम (गठबंधन) जीतेंगे।" उन्होंने कहा, "वे (कांग्रेस) अलग...दुनिया में रहते हैं...उनका पंजाब से सफाया हो जाएगा।" गौरतलब है, बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।