प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 'अगर अखिलेश यादव पैर छू लेंगे तो चाचा मान जाएंगे' के सवाल पर कहा है कि उन्हें सपा में जाना ही नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे सपा से कोई समझौता नहीं करना है। कई बार धोखा खा चुके हैं।" बकौल शिवपाल, वह अभी अपने संगठन को मज़बूत कर रहे हैं।