मुनव्वर के साथ पहले गिरफ्तार हो चुके कॉमेडियन नलिन ने शेयर किया उन्हें पीटे जाने का वीडियो
2021 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी संग गिरफ्तार हुए कॉमेडियन नलिन यादव के मुताबिक, 'सत्ताधारी पार्टी के गुंडे' उन्हें और उनके भाई को 3 साल से प्रताड़ित कर रहे हैं। नलिन ने दोनों को पीटे जाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बकौल नलिन, गुंडों ने पिछले साल उनके भाई का पैर तोड़ा था।