inshorts

मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द करें नहीं तो हम विरोध-प्रदर्शन करेंगे: दिल्ली पुलिस से वीएचपी

विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में 28-अगस्त को प्रस्तावित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि अगर शो रद्द नहीं हुआ तो वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बकौल पत्र, "यह व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाता है।"