टेलीविज़न रिऐलिटी शो 'लॉकअप' की प्रतिभागी-फैशन डिज़ाइनर व ट्रांसवुमन सायशा शिंदे ने एक टास्क के दौरान अपनी सह-प्रतिभागी सारा खान से कहा है कि वह कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे मन में मुनव्वर के लिए फीलिंग्स हैं। मुझे पता है कि यह एकतरफा रास्ता होगा, यह कभी दोनों तरफ से नहीं होने वाला है।"