'मुन्ना भाई...' में मुन्ना भाई का रोल पहले शाहरुख को और सर्किट का रोल मुझे ऑफर हुआ था: मकरंद

अभिनेता मकरंद देशपांडे ने एक साक्षात्कार में बताया है कि फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में मुन्ना भाई का रोल पहले शाहरुख खान को और सर्किट का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा, "राजकुमार हिरानी ने फिल्म के लिए मुझसे 56 दिन मांगे थे और मैं उस समय एक फिल्म बनाने के बारे में सोच रहा था इसलिए मना किया।"