मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ हुई घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया है: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, "मुरादाबाद (यूपी) व उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुईं...उसने सबका दिल दहला दिया है...भारत तब ही आगे बढ़ेगा...जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।" मुरादाबाद में एक लड़की का नग्न अवस्था में सड़क पर घूमते हुए वीडियो सामने आया था जबकि उत्तराखंड में एक 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट की हत्या हुई है।