राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा है, "मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर...मैं संविधान के एक निष्पक्ष संरक्षक के रूप में काम करूंगा...सरकार का रबर स्टैंप नहीं बनूंगा।" सिन्हा ने बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से भी यही प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया है।