ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक शो के दौरान कहा कि 16-18 वर्ष की उम्र में उन्होंने कनाडा में पार्ट टाइम जॉब के तौर पर वेट्रेस की नौकरी की थी। नोरा ने कहा, ''वेट्रेस की नौकरी बहुत मुश्किल है...आपको सब कुछ याद रखना पड़ता है।'' उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी कुछ कस्टमर्स बदतमीज़ होते हैं तो आपको स्थिति संभालनी आनी चाहिए।"