महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट द्वारा औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर व उस्मानाबाद का धाराशिव करने के निर्णय को सपा नेता अबु आज़मी ने अफसोसजनक फैसला बताया है। उन्होंने कहा, "अब महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार भी वही कर रही है जो बीजेपी करती है।" बकौल आज़मी, "महाराष्ट्र का मुसलमान खुद को महाविकास अघाडी से ठगा हुआ और दरकिनार महसूस रहा है।"