मुसलमान बेटियों को डॉक्टर बनाना है, बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं: कर्नाटक में असम के सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रचार के दौरान कहा है, "अब हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना है और चार शादी वाला सिस्टम खत्म करना है।" उन्होंने कहा, "मुस्लिम बेटियों को हमें डॉक्टर-इंजीनियर बनाना है, बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं।" बकौल सरमा, "एक पुरुष चार-चार शादी करता है, यह कोई सिस्टम है।"