अभिनेत्री गौहर खान ने एक महिला ट्विटर यूज़र से कहा है कि नफरत भड़काना बंद करें। बकौल गौहर, "भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है...और मुसलमानों को उनके अधिकार रखने से प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।" दरअसल महिला ने कहा था, “भारत में अभी भी हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग पारिवारिक कानून हैं...समान नागरिकता सहिंता सभी भारतीयों पर लागू होनी चाहिए।"