मुस्लिम वोट के लिए ओसामा को अपने पिता के बराबर खड़ा कर सकते हैं अखिलेश: यूपी के मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोमवार को कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुस्लिम वोट पाने के लिए ओसामा बिन लादेन को भी अपने पिता के बराबर में खड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुस्लिम समाज का वोट कैसे मिले...इसके लिए वह जिन्ना को एक राष्ट्र पुरुष कह रहे हैं...उनके अंदर कूट-कूटकर बचपना भरा है।"