मुस्लिम शख्स की यूपी में 'बीजेपी प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाने को लेकर' की गई हत्या

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में एक मुस्लिम शख्स की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने और बीजेपी प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाने को लेकर उनके समाज के लोगों ने ही शख्स पर हमला किया था।