असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया इसलिए मुसलमानों को खुश करने के लिए कांग्रेस ऐसा वादा कर रही है। कांग्रेस का घोषणा-पत्र पूरी तरह 'पीएफआई का घोषणा-पत्र' लग रहा है।"