मूवीज़ करने का सोचा था, लगा नहीं था कि ऐसी फिल्म से शुरुआत होगी: 'केजीएफ' की ऐक्ट्रेस

'केजीएफ सीरीज़' की अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी ने कहा है कि फिल्मों में काम करना हमेशा से उनके एजेंडे में शामिल था। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता था कि यह इतनी जल्दी और इन फिल्मों के साथ होगा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही मौका मिल गया...यह सब किसी सपने के जैसा है।"