मूसेवाला की 58 वर्षीय मां के आईवीएफ ट्रीटमेंट को लेकर केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की 58 वर्षीय मां चरण कौर के इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट में उम्र सीमा का पालन न होने को लेकर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बकौल मंत्रालय, आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए महिलाओं की कानूनी उम्र सीमा 21-50 वर्ष है। दरअसल, कौर ने आईवीएफ के ज़रिए बेटे को जन्म दिया है।