मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया: खबर
रिपोर्ट्स में भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मई में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हिरासत में लिया गया है। खबर के मुताबिक, उसे 20 नवंबर के आसपास हिरासत में लिया गया। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और कनाडा में रहता है।