अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने खुदकुशी करने के खयाल पर अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं लोकल ट्रेन से सफर करती थी तो कभी-कभी...लगता था कि कूद जाऊं।" मृणाल ने इसे लेकर कहा, "इसे गलत समझा गया और कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा सनसनीखेज़ बनाया गया...मैं (मीडिया से) पूरा इंटरव्यू देखने की अपील करती हूं।"