मेक्सिको के कपल ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, तस्वीरें आईं सामने

मेक्सिको के एक कपल ने गुरुवार को आगरा (यूपी) में ताजमहल देखने के बाद एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। कपल ने बताया, "हम 10 वर्षों से एकसाथ हैं...ताजमहल और भारतीय हिंदू संस्कृति के बारे में पढ़ा था...पता चला कि सात फेरे लेकर...शादी करने से सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ मिलता है।"