मेघालय में 1 बजे तक हुआ 44.7% मतदान, सीएम संगमा बोले 'पहले कभी इतनी वोटिंग नहीं देखी'

मेघालय में 59 सीटों के लिए जारी विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 44.73% मतदान हुआ है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी पश्चिम गारो हिल्स के तुरा में अपना वोट डाला। इस दौरान संगमा ने कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। मैंने पहले कभी ऐसी वोटिंग नहीं देखी है।"