inshorts

मेघालय में कांग्रेस के सभी 5 विधायक बीजेपी समर्थित एमडीए में शामिल

मेघालय में मंगलवार को कांग्रेस के सभी 5 विधायक बीजेपी समर्थित सत्तारूढ़ मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) में शामिल हो गए। एमडीए में आए विधायकों में अम्पारीन लिंगदोह, मायरलबोर्न सिएम, मोहेंद्रो रापसांग, किम्फा एस. मारबानियांग और पी.टी. सॉक्मी शामिल हैं। इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत 12 कांग्रेसी विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे।