ऐक्टर अदिवि शेष ने बताया है कि शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक 'मेजर' में काम करने के बाद उन्होंने 8 हिंदी फिल्में ठुकराई हैं। उन्होंने कहा, "उन सभी को (हिंदी फिल्ममेकर्स को) जल्दी काम शुरू करना था जबकि मैंने दूसरे प्रोजेक्ट्स को पहले ही हां कहा हुआ था।" बकौल ऐक्टर, उनकी आगामी 4 फिल्में हिंदी में भी रिलीज़ होंगी।