मेट गाला में शिरकत करने वाले हर व्यक्ति को टेबल का टिकट दिया जाता है और इन टेबल को फैशन लेबल कंपनियां खरीदती हैं। इसके बाद कंपनियां अपने मनचाहे सेलेब्रिटी को इसमें आमंत्रित करती हैं। इस साल मेट गाला में एक टिकट की कीमत $50,000 (₹40 लाख) थी और टेबल की कीमत $300,000 (₹2.45 करोड़) से शुरू हुई थी।