मेट गाला 2023 में गायिका डोजा कैट और अभिनेता-संगीतकार जैरेड लेटो दिवंगत फैशन डिज़ाइनर कार्ल लागरफेल्ड की बिल्ली शुपैट्स की तरह ड्रेसअप होकर पहुंचे। डोजा ने सफेद गाउन जबकि जैरेड ने बिल्ली वाला कॉस्ट्यूम पहना था जिसे जैरेड ने बाद में उतारकर ब्लैक कपड़ों में पोज़ दिया। इस साल मेट गाला की थीम 'कार्ल लागरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' थी।