मेडिकल जांच के लिए राहुल व प्रियंका के साथ विदेश जाएंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर बताया कि पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी। बयान में आगे बताया गया है कि इस दौरान सोनिया के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी रहेंगे। बयान के मुताबिक, नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां से भी मुलाकात करेंगी।