मेरा काम बिना राजनीतिक संबंधों के जारी रहेगा: बहन के कांग्रेस में शामिल होने पर सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने अपनी बहन मालविका को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "बहन को सियासी सफर की शुरुआत पर शुभकामनाएं...जीवन के इस नए अध्याय में तुम्हें तरक्की हासिल करते देखने के लिए बेसब्र हूं।" उन्होंने आगे कहा, "बतौर अभिनेता व मानवतावादी मेरा काम बिना किसी राजनीतिक संबंधों या भटकाव के जारी रहेगा।"