मेरा नाम खान है इसलिए मुझे पाकिस्तान जाने को कहा गया: '83' के निर्देशक कबीर खान
फिल्म '83' के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि उनके नाम में खान होने के चलते उन्हें पाकिस्तान चले जाने के लिए कहा गया। बकौल कबीर, "इससे बुरा लगता है लेकिन यह हकीकत है। एक बार पाकिस्तान गया था वहां लश्कर (आतंकवादी समूह) ने भारत वापस जाने को कहा था...मैं ना इधर का रहा और ना ही उधर का।"