मेरा बीएफएफ बहुत बीमार है: अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पालतू कुत्ते यासा के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर कहा है, "मेरा बीएफएफ (बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर) यासा बहुत बीमार है। कृपया उसके लिए अपना प्यार भेजें।" वीडियो में राहुल अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। राहुल ने बताया कि यासा गंभीर गैस्ट्रिक इंफेक्शन के चलते बीमार है।