मेरा बेटा वहां होता तो ज़िंदा नहीं लौटता: लखीमपुर खीरी की घटना पर केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने लखीमपुर खीरी (यूपी) में उनके बेटे की गाड़ी से कथित तौर पर कुचलकर 2 किसानों की मौत पर कहा, "मेरा बेटा वहां नहीं था।" उन्होंने 'एएनआई' से कहा कि पत्थरबाज़ी के कारण गाड़ी के अनियंत्रित होने से 2 लोग उसके नीचे आ गए थे और अगर उनका 'बेटा वहां होता…तो ज़िंदा नहीं लौटता'।