कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कहा है, "आज मैंने अपने भाई को खो दिया...सोचा नहीं था कि वह इतनी कम उम्र में चले जाएंगे।" उन्होंने कहा, "हम लोगों के जीवन का संघर्ष साथ में शुरू हुआ था...वह शराब या सिगरेट, कुछ भी नहीं पीते थे...वह एक अच्छे पिता, भाई, पुत्र और मित्र थे।"