मेरा होने के लिए शुक्रिया: लिएंडर पेस के साथ डेटिंग की पहली सालगिरह पर किम शर्मा

अभिनेत्री किम शर्मा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को डेट करने का एक साल पूरा होने पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "खुशी और सबक के अंतहीन क्षण...मेरा होने के लिए आपका शुक्रिया।" गौरतलब है, किम ने पिछले साल पेस के साथ रिश्ते में होने की पुष्टि की थी।