दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपने 92वें जन्मदिन पर एक साक्षात्कार के दौरान 'क्या आपको किसी से ईष्या होती है' सवाल पूछे जाने पर कहा है, "किसी से भी नहीं...मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।" मंगेशकर ने आगे कहा, "मेरी उम्र के लोग या तो चले गए हैं, बिस्तर पर हैं या व्हीलचेयर तक ही सीमित होते हैं।"