inshorts

मेरी किताब पीआर स्टंट नहीं, पार्टियों के बारे में लिखकर ज़्यादा कमा सकता था: सिद्धार्थ

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने कहा है कि हाल ही में आई उनकी किताब 'पीआर स्टंट' नहीं है। उन्होंने इसमें अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "मुझे कौन सी छवि सुधारनी है?...अगर मैंने अपनी स्टार लाइफ,...यॉट पार्टियों और आईपीएल के बारे में लिखा होता तो बहुत अधिक पैसा कमा सकता था।"