आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है, "तेजस्वी ने मेरी गैर-मौजूदगी में जैसे पार्टी को संभाला, उसकी उम्मीद नहीं थी...पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पिछले चुनाव में आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया।" वहीं, पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा, "पेट्रोल-डीज़ल, करुआ (सरसों) तेल महंगा हो गया...बताइये सब्ज़ी कैसे छौंक लगेगा...डीज़ल अब घी से महंगा हो गया है।"