मेरी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का पूरा बजट किसी ए-लिस्टर की सैलरी के बराबर है: तापसी पन्नू

ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 'शाबाश मिट्ठू' लीड ऐक्टर के तौर पर उनकी सबसे बड़ी बजट फिल्म है। बकौल तापसी, तब भी फिल्म का पूरा बजट किसी ए-लिस्टर की सैलरी के बराबर है। बॉलीवुड में वेतन असमानता का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हालत अब भी वैसे ही हैं...हमें अभी लंबा सफर तय करना है।"